रियाणा के हिसार में युवक ने छेड़छाड़ के आरोपों से परेशान होकर सल्फास खा लिया। 3 दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बीते कल उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें कुछ लोगों के उसने नाम लिखे हैं। साथ ही अपने गांव के सरपंच और हिसार के ADGP श्रीकांत जाधव का नाम लिखकर इंसाफ मांगा है। जितेंद्र ने मरने से पहले आरोपियों के नाम अपने हाथ पर भी लिखे।
साथ ही अपनी पत्नी, बच्चे का नाम लिखकर आइ-लव-यू लिखा। पुलिस ने मृतक के साले जितेंद्र की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिसार के सूर्य नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह गायत्री अस्पताल में ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव का काम करता है। उसके पिता पंचायत भवन में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं। पूरा परिवार सरकारी क्वार्टर में रहता है। हमने अपनी बहन उषा की शादी वर्ष 2009 में जितेंद्र निवासी बीबीपुर, जींद के साथ की थी।
पंचायत में मांगी माफी
उनका जीजा हिसार के सूर्य नगर में करीब 8 महीने पहले किराए के मकान में रहने लग गया। 14 अप्रैल 2023 को उनकी बहन व जीजा बच्चों के साथ मकान पर आए और बताया कि सूर्य नगर निवासी पड़ोसी नाबालिग ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जबकि, उसने ऐसा कुछ नहीं किया। फिर भी उसने पंचायत में माफी मांग ली।